गढ़वा, मार्च 18 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना के लाभ से कई महिलाएं वंचित हो गई हैं। योजना की राशि के लिए प्रतिदिन दर्जनों महिलाएं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारी से भी मिल रही हैं। राशि नहीं मिलने से योजना के लाभ से वंचित महिलाओं में नाराजगी है। सोमवार को मंईयां सम्मान योजनामद की राशि से वंचित खरौंधी पंचायत से शिल्पा देवी, विमला देवी, इंदा देवी और अंजिला देवी, सुंडी पंचायत से शारदा देवी, सुषमा देवी, चिंता देवी, सोमरी देवी और अनीता देवी, कूपा पंचायत से रीना देवी, तेतरी देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी और चंदा देवी, चंदनी पंचायत से सुकरी देवी, हेमंती देवी और कलावती देवी प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। उक्त लाभुकों ने बताया जानकारी प्राप्त करने के लिए कि उन्हें मंईय...