लातेहार, मार्च 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर लाभुक महिलाओ ने बीडीओ कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में जनवरी, फरवरी और मार्च माह की एक मुश्त 7500 रुपया योग्य लाभुकों के खाते में भेज दिया गया है,लेकिन अभी-भी कई योग्य लाभुक इससे योजना के लाभ से वंचित हैं। सदर प्रखंड निवासी , जबीना खातून, लक्ष्मी कुमारी, नजरुन बीबी, मीना देवी, मुन्नी देवी, मालती देवी व जगबानी देवी का कहना है कि हम सभी ने योजना का फार्म समय पर भरा था। फार्म का रजिस्ट्रेशन भी हुआ दिसंबर तक सरकार द्वारा योजना की राशि दी गई। जनवरी, फरवरी और मार्च माह की राशि नहीं मिल सका है। हंगामा कर रही महिलाओ को बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने सभी महिलाओ को काफी समझाया। इसके बाद महिलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.