जमशेदपुर, अगस्त 28 -- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित महिलाओं की भीड़ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में उमड़ पड़ी। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के तीन कार्यालयों समाहरणालय, जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल और मानगो अंचल कार्यालय में अपने आवेदन की त्रुटियों को दूर करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में तो स्थिति अनियंत्रित होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। हालांकि लाइन इतनी लंबी थी कि पुलिस को गेट के भीतर घुसने में भी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल मंईयां योजना के लाभ के लिए आवेदन करने वाली हजारों महिलाओं के खाते में विभिन्न कारणों से पैसा नहीं आ रहा है। इसका कारण जानने के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन ने शिविरों का आयोजन किया है। इसकी वजह से सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय और मानगो अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.