गिरडीह, मार्च 11 -- जमुआ। कांग्रेस नेता सुभाष यादव ने कहा कि झारखंड सरकार ने जो भी वादा किया उसको पूरा किया। होली के पहले ही मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल हैं। महिलाएं मुक्तकंठ से झारखंड सरकार की प्रशंसा कर रही है। कहा कि झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईयां के लिए सम्मान राशि के पूरे 7500 रुपये खातों में पहुंच रहे हैं। अब होली पर सभी मंईयां अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं। इस राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत प्रति मंईयां 2500 रुपए सम्मान राशि देने का प्रावधान हैं। मंईयां सम्मान राशि माताओं-बहनों और उनके परिवार को हर्षोल्लास से त्योहार मनाने में मदद करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.