मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा ने समाज में महिलाओं के स्थान को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसके विरोध में कई सामाजिक सुधार आंदोलन हुए और सरकार की ओर से इसके लिए न सिर्फ कानून बनाए गए बल्कि लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, परन्तु इन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी की सहभागिता अत्यंत जरूरी है। डीएम ने कहा इसका मकसद लोगों को जागरूक करना और जेंडर समानता के प्रति संवेदनशील बनाना है। एक दिन ऐसा आएगा जब लैंगिक समानता का लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.