नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- छात्रों के बीच कोचिंग कल्चर के बढ़ते चलन के बीच सरकार ने कई कोचिंग सेंटर्स को नोटिस थमाया है। सरकार ने कोचिंग सेंटरों को सख्त आदेश दिए हैं कि उन्हें किसी भी स्थिति में भ्रामक दावे नहीं करने चाहिए और ना ही छात्रों को सफलता की गारंटी का प्रलोभन देना चाहिए। सरकार ने JEE और NEET की तैयारी कराने वाले कई संस्थानों को यह निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की जानकारी को छिपाना गलत है और यह व्यापार करने की अनुचित प्रक्रिया का हिस्सा है। सरकार ने कानूनों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कई कोचिंग केंद्रों को नोटिस जारी किया है। सरकार ने कहा है कि कई कोचिंग संस्थान शीर्ष संस्थानों में प्लेसमेंट और चयन की गारंटी देते हैं। साथ ही वें JEE/NEET में रैंक सुनिश्चित करने की भी बात करते हैं और कई अहम जानकारियां छिपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.