औरैया, फरवरी 8 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विधानसभा दिबियापुर के भाग संख्या 350 व 351 में मतदाताओं के नाम काटे जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचार का स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा गया है और सभी नाम ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली में यथावत हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। यदि किसी मतदाता के विरुद्ध फार्म-7 के माध्यम से आपत्ति प्राप्त होती है तो आपत्ति करने वाले और संबंधित मतदाता, दोनों को उपजिलाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया जाता है। सुनवाई और जांच के बाद ही आपत्ति सही पाए जाने पर नाम विलोपित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य ...