सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने नव निर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन के गुणवत्ता को लेकर विस सत्र के शून्यकाल में आवाज उठाया है। साथ ही सत्र के माध्यम से विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कराने, दोषी संवेदक को ब्लैक लिस्टेड करने एवं दोषी अधिकारियों की सेवा समाप्त कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय में 7.81 करोड़ की लागत से नया अनुमंडल कार्यालय भवन बनाया गया है। इस भवन निर्माण के लिए अलग से 66 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान भी किया गया है। इसके बावजूद भवन की गुणवत्ता एकदम घटिया है। विधायक ने सरकार को बताया कि विभागीय इंजीनियर, अधिकारी एवं संवेदक की मिली भगत से गरीब जनता के एवं सरकारी खजाने को भवन निर्माण के नाम पर लूट का चारागाह बनाया गया और भवन महा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.