रांची, नवम्बर 2 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कुछ पुलिस अधिकारी सत्ता के इशारे पर कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं और आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। मरांडी ने कहा कि सरकार की कार्यशैली का असर राज्य पुलिस के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों पर साफ दिख रहा है। ये अधिकारी मानो कानून को अपनी जेब में रखकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खूंटी जिले में पदस्थापित एक दरोगा ने बिहार के बेगूसराय में चल रहे अपने निजी जमीन विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए झारखंड में अफीम की खेती का फर्जी मामला दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और सत्ता...