लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन ने हमीरपुर जिला उद्योग कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों से अवैध वसूली के गंभीर मामले में सहायक आयुक्त/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा व सहायक प्रबंधक संतोष राव को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारी हमीरपुर के सीडीओ व एडीएम की संयुक्त जांच में दोषी पाए गए थे। जांच रिपेार्ट मिलने पर शासन ने दोनों को निलंबित कर अनुशासनिक कार्यवाई का निर्देश दिया है। मामले में जिला प्रबंधक मिलन कुमार को बर्खास्त किया जा चुका है। हमीरपुर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के आनलाइन आवेदन कराने व सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें थीं। सीडीओ व एडीएम की दो सदस्यीय समिति गठित कर आरोपों की जांच का निर्देश दिया गया था। जांच में रवि वर्मा, संतोष राव व मिलन कुमार दोषी पाए गए। सामने आय...