बस्ती, सितम्बर 20 -- बस्ती। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व टीम-11 के सदस्यों की जिला और पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य जनता तक सरकार की योजनाएं पारदर्शी रूप से पहुंचाना है। संगठन और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे तो जिले के विकास एवं जनता की समस्याओं का समाधान और तेजी से होगा। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि शासन की योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने में संगठन का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। एसपी अभिनंदन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यालय प्रमुख अमृत वर्मा ने बताया...