वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मनरेगा के स्थान पर हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू नई योजना 'विकसित भारत-रोजगार की गारंटी और आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना से भी जुड़ेगी। इससे न केवल गांव की सड़कें सुधरेंगी बल्कि ढांचागत और मूलभूत सुविधाओं का भी विकास होगा। स्वरोजगार और स्वावलंबन की दिशा में भी अभूतपूर्व कार्य होंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यह बातें गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वीबी-जी राम जी सर्जिकल स्ट्राइक है। अध्यक्ष ने मनरेगा के बहाने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। कहा, उनके जमाने में 2004 से 2014 के बीच मनरेगा के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया। व्यक्तिगत के लाभ उठाए गए। ए...