बागेश्वर, मई 31 -- बागेश्वर, संवाददाता राज्य जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शकर सिंह कोरंगा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश विकास को लेकर उठाए जा रहे ठोस कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने 'जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीन पर उतारते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अब तक करीब 150 भ्रष्टाचारी जेल भेजे जा चुके हैं। किसी प्रकार की सुलह या समायोजन नहीं किया। कोरंगा ने बताया कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, तांकि पलायन पर रोक लगे। हेली सेवा का लाभ अब प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे आवागमन की दिक्कतें कम होंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि मुख...