मुरादाबाद, फरवरी 23 -- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में मार्च माह में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने को लेकर रणनीति बनाई गई। रविवार को हुई बैठक के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव सुमित शर्मा ने कहा कि परिषद में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर नगर ब्लॉक व तहसील की सभी कमेटियों को भंग किया गया, कहा कि मार्च माह में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव में 10 सदस्य व नगर से 50 सदस्य को परिषद से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर बृजेश भरतवाल ,सुमित शर्मा,डॉक्टर अमित लाठे, आरपी सिंह, केपी सिंह ,डॉक्टर नितेश पाल, सुखबीर सिंह, सूर्यकांत शर्मा, अनिल गुप्ता, मनोज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.