गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बिजली, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य जनमुद्दों को लकर भाजप ने सदर प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सिहोडीह आम बागान मैदान में भाजपाई जमा हुए। यहां से कार्यक्रम के संयोजक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता झंडा, बैनर और तख्ती लेकर चल रहे थे। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाई प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। भाजपा नेता गिरिडीह की सड़के टूटी है, सरकार की नियत झूठी है। मैया योजना में देरी क्यों, जवाब दो हेमंत सरकार, गैर मजरूआ खास जमीन की रजिस्ट्री चालू करो आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर महादेव दुबे, संयोजक विनय कुमार सिंह, संदीप डंगयच, प्रक...