आजमगढ़, जनवरी 29 -- फरिहा,हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने संघ भवन में दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह नेतृत्व में बैठक की। बैठक में एसडीएम और नायब तहसीलदार के स्थानांतरण नहीं होने तक न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया। तहसील बार के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसके खिलाफ सभी अधिवक्ता लामबंद है। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम और नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता है, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इसकी जानकारी जिला बार एसोसिएशन को दे दी गई है। नौ सदस्यीय अधिवक्ताओं की टीम इस प्रकरण को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। बैठक...