अमरोहा, जुलाई 12 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सलारपुर में चौधरी मदनपाल सिंह के आवास पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि थाने और तहसीलों के कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। आए दिन किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की अति हो चुकी है। तहसील के कर्मचारी किसानों का फोन भी नहीं उठाते हैं। अब जिस सरकारी कार्यालय द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाएगा, उस कार्यालय की तालाबंदी कर भ्रष्टाचार को बंद कराया जाएगा। कहा कि बिजली का निजीकरण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। बिजली कर्मचारियों को संयुक्त मोर्चा का पूरा समर्थन है। चौधरी मदनपाल सिंह को जिला संरक्षक व जितेंद्र सिंह को एससी प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.