हजारीबाग, जून 25 -- चौपारण प्रतिनिधि प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। चौपारण पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाली गई, जो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन में बदल गई। मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। हर तरफ अनियमितताएं और कुशासन का बोलबाला है। उन्होंने चौपारण प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की और सरकार से इस पर तुरंत लगाम लगाने की मांग की। प्रदर्शन में कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.