हजारीबाग, जुलाई 21 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। जेएलकेएम प्रखंड इकाई की बैठक विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो एवं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। बैठक में प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं प्रत्येक पंचायत में जनता दरबार लगाने पर चर्चा की गई। अंचल कार्यालय में एलपीसी, भूमि ऑनलाइन, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज और बंदोबस्ती कार्य में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि जेएलकेएम का उदय जनता की आवाज बनने के लिए हुआ है। जिलाध्यक्ष सह उपप्रमुख सरयू साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जनता की समस्याओं के निष्पादन के लिए सभी पंचायतों में पार्टी द्वारा जनता दरबार भी लगाया जाएगा। बैठक में केंद्रीय महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.