लातेहार, जून 17 -- मनिका, प्रतिनिधि। मनिका थाना चौक शिव मंदिर के समीप सोमवार को मनिका ग्राम प्रधान रजत प्रसाद के आवास में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी सह जिलामंत्री ईश्वरी सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां को ग्रामीणों तक पहुंचाना और विकसित भारत अभियान को गति देना था। सभा के भाजपा के कार्यकताओं को सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने बताया कि आगमी 24 जून को मनिका प्रखण्ड कार्यालय परिसर सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा, जिला म...