गुमला, जनवरी 3 -- गुमला। जिले में विकास योजनाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय करने को लेकर चार जनवरी को गुमला में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झारखंड नवनिर्माण दल की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक आयोजित होगी। बैठक में विकास योजनाओं में लगभग 50 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ने के मामले में चर्चा की जायेगी। पार्टी नेताओं ने इसे सरकार संरक्षित भ्रष्टाचार बताते हुए इसके खिलाफ मजबूत आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...