शाहजहांपुर, मई 15 -- सभासदों ने नगर पालिका में एक कर्मचारी एवं सभासद पति द्वारा लाखों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। अध्यक्ष हाजरा बेगम व ईओ कल्पना शर्मा ने सभासदों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभासद नहीं माने। हंगामा करते हुए सभासदों ने बजट बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। बुधवार को बजट बोर्ड बैठक के लिए सभासद पालिका के बोर्ड हाल में पहुंचे। जर्जर कुर्सियां देखकर सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील, अभिषेक सिंह, संदीप रस्तोगी आदि ने नाराजगी जताई और बोर्ड हॉल से कुर्सियों को निकाल कर सभी सभासद जमीन पर बैठकर हंगामा करने लगे। सभासद अमित सिंह लोधी व शानू हुसैन ने आरोप लगाया कि कुर्सियों को बदलने के लिए एक साल पहले सभासदों ने प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वरिष्ठ लिपिक की मनमानी के कारण कुर्सियों को नहीं बदला गया। सभासद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.