बोकारो, जून 24 -- गोमिया हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बिजली-पानी की लचर व्यवस्था, बालू-पत्थर व कोयले की लूट और बेरोजगारी के विरोध में भाजपा ने गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की। सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष सह गोमिया विधानसभा प्रभारी भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साव, गोमिया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव, महिला मोर्चा की आशा पासवान, उषा देवी, गंदौरी राम, ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रभा देवी, प्रमोद दास, अजय तिवारी, दीपक ठाकुर, ओम किंकर, शेखर सिंह, भरत स्वर्णकार, बुधन रविदास, शिवनारायण, परमेश्वर स्वर्णकार, कोलेश्वर तुरी, सुरेश गिरी, सुनील यादव एवं उमाशंक...