लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी विभागों में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हर स्तर पर लूट, घपले चल रहे हैं। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। वे खुलेआम सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे है। कालाबाजारी जमकर चल रही है। अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रखी है। सरकार खुद धोखेबाजो, ठगों, भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देती नहीं थकती है। वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र, संविधान को मानने वालों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती है। भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी कुचलने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.