फरीदाबाद, जनवरी 19 -- -पीएमश्री स्कूलों के 12 अध्यापक शैक्षिक भ्रमण के लिए गए फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। छात्रों के सर्दियों की छुट्टियों के सफल आयोजन के बाद अब हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) की ओर से पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट प्रोग्राम आयोजित किया गया है। यह प्रदेश में पहली बार है जब शिक्षकों के लिए इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया गया। इसके तहत पीएमश्री स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध करने के उद्देश्य से राज्य से बाहर भ्रमण पर भेजा गया है। परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिले के हर स्कूल में से दो शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शिक्षक शामिल है। चयनित शिक्षक इस माह में आयोजित चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत उत...