फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। इंडी गठबंधन भ्रम, भय और भ्रष्टाचार का मकड़जाल है। यह दलों का गठबंधन नहीं बल्कि विशुद्ध भ्रष्टाचारियों का एक समझौता है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दिल्ली में साथ चुनाव में हैं पर पंजाब में आये दिन सिर फुटौवल है। कांग्रेस के प्रमुख कर्ताधर्ता पांच हजार करोंड के भ्रष्टाचार के आरोप में वेल पर हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में जेल में हैं। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना पर इंडी गठबंधन के किसी भी दल के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता है और वह नेता आये दिन हिन्दू धर्म पर उल्टे सीधे बयानबाजी कर लोगों की आस्था पर आधात करते हैं। लेकिन जनता इनके मंसूबों को कामयाब...