धनबाद, मार्च 14 -- भौरा, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह वार्ड 39 के निवर्तमान पार्षद शिव कुमार यादव की ओर से गुरुवार को भौरा ऑफिसर्स क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य लोगों के साथ क्षेत्र के महिला व पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। विभिन्न प्रकार के बने व्यंजनों का लुफ्त उठाया। समारोह में आए कलाकारों ने होली आई रे कन्हाई होली आई रे... होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा.. होलिया में उड़े रंग गुलाल.. आदि जैसे फागुन के गीतों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान शिव कुमार यादव ने कहा कि होली में पुराने गिले शिकवे शिकायत भूल कर होली के रंग एक रंग जाये। आपसी शांति सौहार्द के साथ रंगों का त्योहार मनाए। होली में किसी के भावनाओं को ठेस न पहुंचाये। मौके पर भौरा ओपी प्रभारी रं...