धनबाद, अक्टूबर 4 -- भौरा, प्रतिनिधि। भौरा गौरखूटी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार को विजयादशमी पर 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। जोरदार आतिशबाजी से रावण धू धूकर जल गया। रावण दहन देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। जय श्री राम जय हनुमान के उदघोष के नारे लगे। विधि व्यवस्था में सुदामडीह पुलिस औश्र पूजा कमेटी के सदस्य लगे रहे। लोगों से सड़क खाली करने की अपील करते रहे। रावण दहन के बाद दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन मोहलबनी घाट में किया गया। विसर्जन में लोगों का हुजूम भौरा बाजार के लिये उमड़ पड़ी। वहीं भौरा ऊपर बाजार गोल मंदिर की दुर्गा मूर्ति का विसर्जन अमलाबाद दामोदर घाट पर किया गया। जबकि भौरा नीचे दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का गुरुवार को ही विसर्जित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.