धनबाद, जून 23 -- भौरा। भौरा ओपी क्षेत्र के मारवाड़ी पट्टी निवासी स्व टुन्नु अग्रवाल के बंद आवास से हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिसिया पूछताछ में भौरा बाजार निवासी शहनवाज ने घटना में अपनी संल्पिता स्वीकार की है। साथ ही पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस ने शहनवाज के निशानदेही पर एक सोना चांदी व्यवसाई के घर से चोरी गए समान भी बरामद कर ली। पुलिस शहनवाज के निशानदेही पर लगातार छापामारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार शहनवाज के माध्यम से पुलिस कई मामलों का उदभेदन जल्द कर सकती है। फिलहाल पुलिस शहनवाज और सोना चांदी व्यवसाई से अहम सुराग जुटाने में लगी हुई है। जबकि अन्य युवकों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया है। इधर 39 के पूर्व पार्षद शिवकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.