मुरादाबाद, मई 11 -- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति शाखा बिलारी द्वारा मंदिर पौड़ा खेड़ा में सद्भावना सत्संग का आयोजन परम पूज्य सदगुरुदेव सतपाल महाराज की पावन प्रेरणा से किया गया। जिसमें श्री हंस ज्ञान मंदिर आश्रम मुरादाबाद की प्रभारी महात्मा विजेता बाई एवं महात्मा मुदिता बाई ने दीप प्रज्वलित कर सद्भावना शांति समारोह का शुभारंभ किया। गुरु वंदना के साथ संतों ने सभी धर्मग्रंथों गीता, रामायण और वेद शास्त्रों के आधार पर आध्यात्मिक प्रवचन किया। महात्मा विजेता बाई जी ने कहा मानव का महान गुण सद्भावना है, राग द्वेष आदि विकारों से रहित होने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान की परम आवश्यकता है, ज्ञानी व्यक्ति ही सद्भावपूर्वक एक ही ईश्वर की सर्व व्यापकता पर विचार कर सकता है। भौतिक जगत में सद्भावना के साथ सत्संग परम आवश्यक है। सत्संग में कहा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.