रामपुर, सितम्बर 6 -- बिलासपुर में पर्यूषण पर्व के नौवें दिन शुक्रवार को जैन शास्त्री ने कहा कि हम भौतिक चीजों के प्रति अपने सुख को ढूंढते हैं। परंतु यही हमारे दुख का कारण बनती हैं। शुक्रवार को मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पर्यूषण पर्व के नौवें दिन अकिंचन धर्म की अराधना गई। इस दौरान पंडित विकास जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम सिद्धांत जैन ने श्रीजी का अभिषेक किया। जबकि चारों दिशाओं से राजीव जैन, अर्जुन जैन, संभव जैन, पुष्कर जैन ने अभिषेक किया। अमित कुमार जैन ने दिव्यमंत्रों द्वारा श्रीजी को शांतिधारा अर्पित की। निशा जैन ने परिवार के साथ मंगल आरती की। साथ ही मंदिर में भक्तामर विधान हुआ। जिसमें यज्ञ नायक डा.पीके जैन, सौधर्म इन्द्र नवीन जैन, महेंद्र इन्द्र कपिल जैन, ईशान इन्द्र विनीत जैन, सनत इन्द्र नरेश कुमार जैन तथा क...