मधुबनी, मई 31 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ला में शनिवार को 18 वर्षीय महजबी को आग के हवाले कर दिया गया। वह बुरी तरह आग में झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे की घटना है। सदर अस्पताल में जख्मी हालत में महजवी का बयान रिकॉर्ड किया गया है। उसने बताया कि उसकी मां तबस्सुम खातून की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद उसके पिता कुदरतुल्लाह ने रजीना खातून के साथ दूसरी शादी रचा ली। सौतेली मां एवं पिता बराबर मारपीट करते हैं। शनिवार को वह कमरे में सोई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.