धनबाद, दिसम्बर 31 -- भौंरा। भौंरा ओपी क्षेत्र अन्तर्गत भौंरा ऊपर बाजार धर्मशाला के समीप स्थित दिलीप सिंह हिम्मतसिंहका के कपड़ा दुकान का लोहे का शटर तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात करीब छह हजार रुपए नकद चुरा लिए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने दिलीप को दी। उन्होंने दुकान आकर देखा तो दुकान में कपड़ा सही सलामत थे, पर नगदी की चोरी हो चुकी थी। सूचना पाकर भौंरा ओपी पुलिस पहुंची। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.