धनबाद, अप्रैल 27 -- भौंरा (झरिया), प्रतिनिधि पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस पाकिस्तान मूल के वैसे लोगों की पड़ताल में जुट गई है, जो भारत के नागरिक नहीं हैं, लेकिन यहां रह रहे हैं। इसी संबंध में भौरा ओपी क्षेत्र के भौंरा 7 नंबर निवासी व्यक्ति की पाकिस्तानी पत्नी को भौंरा पुलिस ने शुक्रवार को बुलाकर अल्टीमेटम दिया। कहा है कि वह तत्काल डीसी कार्यालय में जाकर हाजिरी लगाए। महिला ने कहा कि वह पाकिस्तान के कराची के मानसून नगर नयाबादी की रहने वाली है। उसका निकाह 35 वर्ष पूर्व यहां हुआ था। पासपोर्ट की समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण उसे वर्ष 2009 जेल भी जाना पड़ा था। 2011 में जेल से छूटने के बाद वह अपने पति के साथ भौंरा 7 नंबर में रह रही है। उसके बेटे का निकाह भी हो चुका है। एक बेटी के साथ वह रहती है। हर महीने थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.