धनबाद, फरवरी 6 -- भौरा, प्रतिनिधि। भौंरा सात नंबर बड़ा बंगला के समीप जिला परिषद की ओर से स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य में आ रही बाधा अंततः गुरुवार को जमीन मापी के बाद दूर हो गई। झरिया अंचलाधिकारी के निर्देश पर झरिया अंचल निरीक्षक, अमीन और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उक्त जमीन की मापी ग्रामीणों के सामने की गई। मापी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि उक्त जमीन ग्रामीणों की नहीं बल्कि बीसीसीएल की है। अब जल्द ही उक्त स्थान पर दो मंजिला स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि जब संबंधित संवेदक द्वारा उक्त स्थान पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, तभी स्थानीय ग्रामीणों ने यह कहते हुए कार्य रुकवा दिया था कि उक्त जमीन उनकी है और इस पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा। संबंधित संवेदक ने इस बात की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.