धनबाद, मार्च 12 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा और सुदामडीह कोलियरी क्षेत्रों में लोहा तस्करों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की रात लोहा चोरों के एक दल ने भौरा ओपी से महज 100 मीटर के दूरी पर भौंरा-मोहलबनी मुख्य मार्ग पर स्थित भौरा कांटा घर के समीप लोहा गोदाम को अपना निशाना बनाया। लेकिन किसी ने इसकी सूचना सीआईएसएफ के जवानों को दे दी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान उक्त स्थल पर पहुंच गए। जवानों को आता देख चोर लोहा को छोड़ कर भाग खड़े हुए। जवानों ने लोहा जब्त कर प्रबंधन को सौंप दिया। लोहा चोरी की घटना से कांटा घर के कर्मियों और पास के श्रमिक कॉलोनियों में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त है। बताते है कि रात करीब 1 बजे 20से 25 की संख्या में हरवे हथियार से लैस लोहा चोर पहुंचे थे। कांटा में कार्यरत कर्मी भय से दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.