चतरा, फरवरी 15 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले शंकर-माता पार्वती विवाह महोत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। रविवार की अहले सुबह से ही मंदिरों में शंख व घंटों की मधुर ध्वनि गूंजने लगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल-फूल व प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।कई मंदिरों में दिन-भर पूजा-अर्चना के साथ अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया,जहां भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा।महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।शाम होते-होते मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया गया तथा शिव-पार्वती विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.