गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। सोहना चौक स्थित ओल्ड ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स में शिवमहापुराण कथा के नौवां दिन कथावाचक कौशिक महाराज ने रुद्राक्ष की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करके रुद्राक्ष धारण करने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि अरहर की दाल भगवान महादेव पर चढ़ाएंगें तो संसार की समृद्धि मिल जाएगी। व्यक्ति का कर्जा खत्म हो जाएगा। शंकर को बेलपत्र चढ़ाओगे तो शंकर रीझ जाएंगे और सुखों का सागर देंगें। गेहूं चढ़ाते हैं तो परिवार भटकेगा नहीं होगा। सही रास्ते पर चलेगा। यह प्रमाण शिव महापुराण देता है। महाराज ने कहा कि भक्ति एकांत में ही करें। एकांत में ही हम भगवान की अनुभूति कर सकते हैं। ध्यान के समान कोई तीर्थ नहीं है। ध्यान के समान कोई यज्ञ, कोई तप नहीं है। इसलिए हर स्त्री, पुरुष को प्रत्येक दिन ध्यान करना चाहिए। ध्यान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.