अलीगढ़, फरवरी 15 -- रामघाट रोड पर हर तरफ बम-बम भोले की धूम रही। बगड़ बम-बम-बम लहरी, चल कांवड़िया-चल कांवड़िया कुछ इस तरह का नजारा शनिवार को शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देखने को मिला। रामघाट रोड पर भक्ति की बयार बह रही थी। मार्ग के एक तरफ सजी हुई कांवड़ के साथ कांवड़ियों की लंबी कतार तो वहीं उनकी सेवा में लगे सेवा शिविर। उन शिविरों में गूंजते भक्ति गीत अलग ही माहौल बना रहे थे। हरताल मृदंग की धुन कांवड़ियों में जोश भर रही थी तो वहीं शिव तांडव स्त्रोत पर कदम आगे बढ़ते जा रहे थे। रास्तों पर बाबा के भक्तों ने कहीं कारपेट तो कहीं पुष्प बिछा रखे थे। विभिन्न संगठन खाने-पीने के साथ दवा के भी पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। जरा भी परेशानी होने पर सामाजिक संगठन के लोग दौड़ लगा रहे थे। सभी कांवड़ियों से अपने शिविर में विश्राम करने का आग्रह करते दिखे। इस द...