रुद्रपुर, फरवरी 7 -- किच्छा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बलवंत कॉलोनी से कांवड़ियों का एक विशाल जत्था गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूरा माहौल बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जत्थे की रवानगी के अवसर पर नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भक्तों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुखद यात्रा की कामना की। शुक्रवार रात हरिद्वार के लिए रवाना हुए कांवड़ियों के जत्थे में शामिल नितिन शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को जत्था हरिद्वार की हर की पैड़ी से पवित्र गंगा जल भरेगा। पैदल यात्रा करते हुए जत्था 14 फरवरी की शाम को वापस किच्छा पहुंचेगा। 15 फरवरी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.