झांसी, फरवरी 14 -- रानी के शहर झांसी में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। गांवों से शहर तक बुंदेलों भोलेनाथ की भक्ति में लीन होंगे। गांवों से शहर तक देवालयों में आस्था का मेला लगेगा। ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव, ..हर-हर, बम-बम की गूंज होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को शिवालयों में मंत्र, जाप-पाठ, शिवचालीसा, शिव पुराण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। रविवार को बाबा भोलेनाथ दूल्हा बनेंगे तो माता पार्वती दुल्हन। गाजे-बाजे से कई स्थानों पर बारात निकाली जाएगी। सुबह सिद्ध सहित प्राचीन मंदिरों मेंं शिवजी का अभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक होगा। विशेष श्रृंगार बाद मंगल आरती की जाएगी। वहीं अबूझ लग्न मुहूर्त पर जगह-जगह विवाह सम्मेलन होंगे। दूल्हे घोड़ी चढ़ेंगे और बाराती ठुमके लगाएंगे। प्राचीन मंदिरों ...