पटना, सितम्बर 21 -- राष्ट्रीय दुसाध महासभा की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती रविवार को बाबू जगजीवन राम शोध संस्थान में मनाई गई। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पासवान ने की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में दलितों-शोषितों का सम्मान बढ़ाया। शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा आजतक नहीं लगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि विधानसभा परिसर या सचिवालय के आसपास भोला पासवान की प्रतिमा लगाई जाए। मौके पर रेखा देवी, राघवेन्द्र सिंह, बच्चू पासवान, रामबालक प्रसाद, योगेन्द्र पासवान और कवीन्द्र पासवान समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.