समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- समस्तीपुर। शहर के भोला टॉकीज चौक पर आरओबी का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया। एसडीओ दिलीप कुमार ने भोला टॉकीज, ताजपुर रोड व धर्मपुर चौक तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 53ए पर आरओबी व पहुंच पथ निर्माण की तैयारी शुरू करा दी गई है।यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के जिला प्रशासन ने चार प्रमुख वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। यह 1 दिसंबर से लागू हो गया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में किसी भी तरह की परेशानियां न हो इसको लेकर बनाये गये रूट का पालन सभी को करना है। बड़े वाहनों के लिए मार्ग पूसा की ओर से आने-जाने वाले बस, ट्रक आदि बड़े वाहन इमली चौक से सुभाष चौक मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.