मुरादाबाद, अगस्त 19 -- मुरादाबाद। शहर से सटी भोलानाथ कालोनी में पानी तो उतरने लगा, मगर दुश्वारियां बरकरार हैं। नाव को हटा दिया गया है, मगर दलदल के बीच लोगों को दैनिक कार्य निपटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि नरक के बीच जीवन यापन करना अब आम बात हो गई है। नगर निगम कालोनी को अवैध मानता है। एमडीए वाले सुनवाई नहीं करते। पार्षद से शिकायत का भी कोई असर नहीं होता है। वह खुद कहते हैं कि अधिकारी उनकी सुनते ही नहीं हैं। दस सराय चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित भोलानाथ कालोनी में हर बरसात नरक जैसे हालात हो जाते हैं। पांच फिट तक पानी भरने से प्रशासन को नाव चलानी पड़ती है। पानी निकालने के लिए कई-कई मडपंपों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां रहने वाली मुन्नी देवी, सीता, हजारी, कुन्नू, विनोद कुमार का कहना है कि नाले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.