भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भोलानाथ आरओबी से दो तरफ एप्रोच रोड की उम्मीद फिर जगी है। हाल में नगर विधायक रोहित पाण्डेय ने यह मामला विधानसभा में उठाया था। इसपर सरकार का जवाब भी आया है। सरकार की ओर से कहा गया है उक्त आरओबी का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा पूर्वी इशाकचक एवं पश्चिमी डिक्सन रोड की ओर अतिरिक्त लेग निर्माण से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया है। तकनीकी व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, विधानसभा में सरकार की ओर से दिए गए इस आश्वासन के बाद इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीद फिर जगी है। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार ने कहा है कि अगर सही तरीके से विभाग के इंजीनियर भोलानाथ पुल के नीचे की समस्या को देखते हुए स्थिति का आकलन करेंगे तो निश्चित रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.