किशनगंज, फरवरी 7 -- पौआखाली। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भोलमारा पंचायत में पैक्स चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। चुनाव अधिकारियों के अनुसार भोलमारा पंचायत में कुल 39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत कम रहने के बावजूद मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान महिला मतदाताओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं मिली। क्षेत्र में पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.