गोपालगंज, मार्च 28 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि। भोरे थाने के खजुरा मिश्र गांव के वार्ड 5 में गुरुवार की दोपहर में गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से गांव के पांच किसानों की एक बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जल कर राख हो गई। खेत में आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दो अग्निशमन वाहनों से खेत में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। पीड़ित किसानों में इसी गांव के रामकेवल यादव, संजय गोड़, सूरज बैठा, बसंत यादव, रामसागर यादव आदि शामिल हैं। ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना स्थानीय अंचल कार्यालय को भी दी है। खेत में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका। इधर, बरौली थाने के रामपुर गांव के समीप बांसवाड़ी में अचानक आग लग गई। जिसमें छह आवासीय घर व दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.