गोपालगंज, नवम्बर 4 -- भोरे। एक संवाददाता जिला निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने मंगलवार को भोरे में कार्रवाई करते हुए भाकपा माले के स्थानीय कार्यालय से 1.87 लाख रुपए नगद बरामद किए। टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ सह उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी अनुभव राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि माले कार्यालय में नकदी रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर अलमारी से 1.87 लाख रुपए नगद बरामद कर लिए। बताया कि चुनाव आचार संहिता के बीच इतनी बड़ी रकम का रखा जाना संदेह पैदा करता है। बरामद राशि जब्त कर ली गयी है। साथ इस संबंध में माले अध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.