गोपालगंज, मई 23 -- भोरे,एक संवाददाता। प्रखंड के वासुदेवा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। साथ ही श्रद्धालु झूमने-नाचने लगे। कथा व्यास आचार्य पंडित उदय मिश्र ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण से मन को शांति मिलती है। कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.