गोपालगंज, सितम्बर 28 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के हुस्सेपुर मोड़ पर श्री दुर्गा पूजा समिति की तरफ से बनवाया गया दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूर -दूर से लोग इस पंडाल को देखने आ रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पंडाल दिल्ली के बिड़ला मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। यहां का दुर्गा पूजा हिन्दू मुस्लिम एकता की भी मिसाल बना हुआ है। हिन्दू और मुसलमान दोनों वर्ग के लोग दुर्गा पूजा के आयोजन में बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं। करीब 20 दिन से कारीगर इस पंडाल के निर्माण में रात दिन लगे हुए हैं। बताया जाता है कि पिछले 15 साल से लगातार हुस्सेपुर में भव्य पंडाल बनवा कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार के दुर्गा पूजा में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को गोर...